1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. सउदी अरब के बाद हथियारों का दूसरा सबसे बड़ा खरीददार है भारत: रिपोर्ट

सउदी अरब के बाद हथियारों का दूसरा सबसे बड़ा खरीददार है भारत: रिपोर्ट

अपने रक्षा बलों के लिए बड़े वैमाने पर आधुनिकीकरण की योजना बना रहा भारत दुनिया में हथियारों का दूसरा सबसे बडा खरीददार बनकर उभरा है। उससे उपर सिर्फ सउदी अरब है।

india second largest buyer of armaments after saudi arabia- India TV Hindi
india second largest buyer of armaments after saudi arabia

वाशिंगटन: अपने रक्षा बलों के लिए बड़े वैमाने पर आधुनिकीकरण की योजना बना रहा भारत दुनिया में हथियारों का दूसरा सबसे बडा खरीददार बनकर उभरा है। उससे उपर सिर्फ सउदी अरब है।

अमेरिकी कांग्रेस की शोध सेवा :सीआरएस: की ओर से जारी रिपोर्ट कंवेशनल आम्र्स ट्रांसफर्स टू डेवलपिंग नेशसं 2008-2015 में कहा गया है कि भारत ने 2008 से 2015 के बीच 34 अरब डॉलर के रक्षा उपकरण खरीदे, जबकि सउदी अरब ने 93.5 अरब डॉलर की खरीददारी की।

गौरतलब है कि सीआरएस अमेरिकी कांग्रेस की स्वतंत्र शोध शाखा है और इसकी रिपोर्ट को अमेरिकी कांग्रेस की आधिकारिक रिपोर्ट नहीं माना जाता।

उसने कहा, सउदी अरब 2008-15 के दौरान हथियारों की खरीद के मामले में विकासशील दुनिया का अगवा रहा और उसने कुल 93.5 अरब डॉलर के समझौते किए। भारत हथियारों की खरीद के मामले में दूसरे स्थान पर रहा और उसने 34 अरब डॉलर के समझौते किए।

अपनी रिपोर्ट में सीआरएस ने भारत की ओर से अपने शस्त्र बलों को विविध बनाने के हालिया प्रयासों का उल्लेख किया है।

Latest World News