A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कॉमेडी नाइट्स फेम राजू(चंदन प्रभाकर) बने दूल्‍हे राजा

कॉमेडी नाइट्स फेम राजू(चंदन प्रभाकर) बने दूल्‍हे राजा

नई दिल्ली: कॉ‍मेडियन चंदन प्रभाकर ने हाल ही में खन्‍ना में रहने वाली नंदिनी टंडन के साथ सात फेरे ले लिए हैं। चंदन टीवी पर एक बेहद फेमस कॉमेडी शो (कॅामेडी नाइट्स विद कपिल) का

कॉमेडी नाइट्स के राजू...- India TV Hindi
कॉमेडी नाइट्स के राजू बने दूल्हा

नई दिल्ली: कॉ‍मेडियन चंदन प्रभाकर ने हाल ही में खन्‍ना में रहने वाली नंदिनी टंडन के साथ सात फेरे ले लिए हैं। चंदन टीवी पर एक बेहद फेमस कॉमेडी शो (कॅामेडी नाइट्स विद कपिल) का हिस्‍सा हैं।

 
'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' के राजू बने दूल्‍हे राजा

टीवी के एक अत्‍यंत फेमस कॉमेडी शो में नौकर का रोल अदा करने वाले कॉमेडियन चंदन प्रभाकर ने लुधियाना के ग्रेंड मैरिएट होटल में खन्‍ना में रहने वाली नंदि‍नी टंडन के साथ शादी कर ली है। चंदन का लुधियाना के साथ एक पुराना रिश्‍ता रहा है।

इंजीनियरिंग पूरी करने के बाद चंदन ने लुधियाना में ही तीन साल नौकरी की थी, इसके बाद एक्टिंग में अपना टैलेंट आजमाने मुंबई जा पहुंचे, इसके बाद चंदन को पूरी महनत के साथ एक लंबे समय तक स्‍ट्रगल करना पड़ा। अपनी महनत के कारण आज चंदन सबसे बड़े कॅामेडी शो 'कॅामेडी नाइट्स विद कपिल' के अहम कलाकार है, तथा दर्शकों के बहूत लोकप्रिय भी है।
 

कपिल के साथ चमकी किस्‍मत

कॉ‍मेडी में अपना हुनर दिखाने वाले चंदन प्रभाकर ने अपने एक्टिंग करियर में अब तक दस पंजाबी फिल्‍मों में काम किया है। इसके साथ ही वह दो बॉलीवुड फिल्‍मों में भी काम कर रहे हैं। लेकिन चंदन के करियर में उछाल कपिल शर्मा के कॉमेडी शो से ही आया, कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में चंदन नौकर का रोल अदा कर रहे है। उनके रोल को भी खासी सराहना मिल रही है, इससे पहले चंदन द ग्रेट इंडियन लॉफ्टर चैलेंज में भी काम कर चुके हैं, यही नहीं चंदन इस शो के फर्स्‍ट रनर अप भी रहे थे।

Latest Bollywood News