इस्लामाबाद: पाकिस्तान के योजना एवं विकास मंत्री एहसान इक़बाल का कहना है कि “हमारे चुनाव में भारत को मुद्दा नहीं होता लेकिन हमें लगता है कि भारत में जब भी चुनाव होता है, वहां की सरकार पाकिस्तान से युद्ध जैसा माहौल बना देती है।''
एहसान इक़बाल ने कहा कि पाकिस्तान में चुनाव में कोई भी भारत के बारे में बात नहीं करता लेकिन भारत में स्थिति एकदम अलग है। वहां चुनाव के समय पाकिस्तान पर हमले होने लगते हैं।
डॉनन न्यूज़ के अनुसार इक़बाल ने आशा व्यक्त की कि भारत में चुनाव ख़त्म होने के बाद बातचीत के लिए बेहतर माहौल बन जाएगा। उन्होंने वॉयस ऑफ अमेरिका से कहा कि मार्च तक चुनाव हो जाएंगे और तब शांति के लिए भारत से बातचीत का बेहतर माहौल बन जाएगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा: “मुझे लगता है कि हमें उससे ऊपर उठकर सोचना चाहिये; भारत और पाकिस्तान साथ रहना है, हम अपनी भौगोलिक स्थिति नहीं बदल सकते और हमें शांति के बारे में सोचना चाहिये।”
इक़बाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ़ क्षेत्र में शांति चाहते हैं और पाकसित्न ने अफ़ग़ानिस्तान और भारत के साथ शांति के लिए वार्ता जारी रखी क्योंकि “हमारा विकास क्षेत्र में शांति पर निर्भर करता है।”
Latest World News