1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. UAE में PM मोदी के भव्य स्वागत की योजना बना रहे हैं भारतीय

UAE में PM मोदी के भव्य स्वागत की योजना बना रहे हैं भारतीय

दुबई: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में भारतीय समुदाय के लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए एक भव्य स्वागत कार्यक्रम की योजना बना रहे हैं। मोदी इस महीने बाद में UAE की यात्रा करने वाले हैं

UAE में मोदी के भव्य...- India TV Hindi
UAE में मोदी के भव्य स्वागत की योजना बना रहे हैं भारतीय

दुबई: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में भारतीय समुदाय के लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए एक भव्य स्वागत कार्यक्रम की योजना बना रहे हैं। मोदी इस महीने बाद में UAE की यात्रा करने वाले हैं और यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की 34 वर्षों में इस देश की पहली यात्रा होगी।

यहां जारी एक बयान के अनुसार इंडियन कम्युनिटी वेल्फेयर कम्युनिटी (ICWC) दुबई क्रिकेट स्टेडियम में एक स्वागत कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है।

ICWC ने एक बयान में कहा, इसे बहुत सफल बनाने के लिए एक आयोजन समिति का गठन किया गया है। इसे सफल बनाने के लिए परिवहन व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

कार्यक्रम स्थल पर लोगों के पहुंचने में सहायता के लिए एक वेबसाइट और एक फेसबुक पेज बनाया गया है ।

पहले ऐसी जानकारी थी कि मोदी 16 और 17 अगस्त को UAE की यात्रा कर सकते हैं।

सूत्रों के अनुसार भारत की ओर से यात्रा कार्यक्रम की पुष्टि करते हुए एक आधिकारिक घोषणा आने वाले कुछ दिनों में की जा सकती है। मोदी अबु धाबी से अपनी यात्रा शुरू करैंगे और अगले दिन दुबई में भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे।

Latest World News