काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में गुरुवार रात एक भारतीय महिला का अपहरण कर लिया गया। सरकरी सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी है। सूत्रों के अनुसार भारतीय महिला कोलकाता की रहने वाली हैं। उनका नाम जुडिथ डिसुजा है और वह एक अंतरराष्ट्रीय एनजीओ आगा खान नेटवर्क के लिए काम करती हैं।
सरकारी सूत्रों के मुताबिक महिला की रिहाई के लिए अफगानिस्तान की एजेंसियां जुटी हुई हैं। इस मामले में अफगानी अधिकारी भारतीय दूतावस के साथ महिला के परिवार से लगातार संपर्क में हैं।
भारतीय विदेश मंत्रालय ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि हमारी एंबेसी अफगानिस्तान के वरिष्ठ अधिकारियों से संपंर्क में है साथ ही महिला के कोलकाता में रह रहे परिजनों से भी संपंर्क साधा गया है। महिला को जल्द आजाद करवाने के लिए पूरी कोशिश की जा रही है।
Latest World News