1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. इंडोनेशिया में पुलिसकर्मी, सैनिक नहीं खेल सकेंगे Pokemon GO

इंडोनेशिया में पुलिसकर्मी, सैनिक नहीं खेल सकेंगे Pokemon GO

इंडोनेशिया ने ड्यूटी के दौरान सशस्त्र बलों व पुलिसकर्मियों द्वारा पोकेमोन गो गेम खेलने पर बुधवार को प्रतिबंध लगा दिया।

Pokemon Go- India TV Hindi
Pokemon Go

जकार्ता: इंडोनेशिया ने ड्यूटी के दौरान सशस्त्र बलों व पुलिसकर्मियों द्वारा पोकेमोन गो गेम खेलने पर बुधवार को प्रतिबंध लगा दिया। समाचार एजेंसी एफे न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह प्रतिबंध जकार्ता स्थित प्रेसिडेंशियल पैलेस के कर्मियों पर भी लगाया गया है, जहां इसे चेतावनी स्वरूप चिपकाया गया है, "पैलेस इलाके में पोकेमोन गेम न खेलें।"

प्रेसिडेंशियल ऑफिस प्रेस ब्यूरो के प्रमुख बे मचमुद्दीन ने कहा, "पैलेस राष्ट्रपति का कार्यालय है। यह खेल का मैदान नहीं है।"

पोकेमोन गो अमेरिका व अन्य देशों में लोकप्रियता के झंडे गाड़ने के बाद पूरी दुनिया में लोकप्रिय हो रहा है।

Latest World News