A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पपुआ प्रोविंस में लापता हुआ इंडोनेशियाई विमान, 54 लोग थे सवार

पपुआ प्रोविंस में लापता हुआ इंडोनेशियाई विमान, 54 लोग थे सवार

इंडोनेशिया: इंडोनेशिया का एक विमान रविवार दोपहर पपुआ प्रोविंस के पास लापता हो गया। 54 लोगों को ले जा रहे इस विमान का अपने एअर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम से संपर्क टूट गया था। जानकारी के

इंडोनेशियाई विमान...- India TV Hindi
इंडोनेशियाई विमान पपुआ प्रोविंस में लापता, 54 लोग सवार

इंडोनेशिया: इंडोनेशिया का एक विमान रविवार दोपहर पपुआ प्रोविंस के पास लापता हो गया। 54 लोगों को ले जा रहे इस विमान का अपने एअर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम से संपर्क टूट गया था। जानकारी के मुताबिक यह एक डोमेस्टिक पैसेंजर एअर क्राफ्ट था।

आधिकारिक जानकारी के मुताबिक ट्रिगाना एअर सर्विस के इस विमान ने रविवार दोपहर 2 बजकर 20 मिनट के आस पास उडान भरी थी और इसे 3 बजकर 16 मिनट के आस पास ओक्सिबिल पहुंचना था। विमानन मंत्रालय के प्रवक्ता जेए बराटा ने बताया कि आखिरी बार विमान से करीब 2 बजकर 55 मिनट के पास संपर्क साधा गया था। इस विमान में 44 वयस्क यात्री सवार हैं, जिसमें पांच बच्चे और पांच क्रू मेंबर भी शामिल हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अभी यह पुख्ता जानकारी नहीं मिली है कि प्लेन क्रेश हो गया है या नहीं।

Latest World News