A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. ईरान में कोरोना वायरस से 15 और लोगों की मौत, मृतकों की संख्या 107 हुई

ईरान में कोरोना वायरस से 15 और लोगों की मौत, मृतकों की संख्या 107 हुई

ईरान में कोरोना वायरस से 15 लोगों की मौत होने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 107 हो गई है। पूरे पश्चिम एशिया में वायरस के अब तक 3,140 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। 

ईरान में कोरोना वायरस से 15 और लोगों की मौत, मृतकों की संख्या 107 हुई- India TV Hindi
ईरान में कोरोना वायरस से 15 और लोगों की मौत, मृतकों की संख्या 107 हुई

तेहरान: ईरान में कोरोना वायरस से 15 लोगों की मौत होने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 107 हो गई है। पूरे पश्चिम एशिया में वायरस के अब तक 3,140 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। इस क्षेत्र में ईरान के बाहर भी जिन लोगों में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है उनमें से अधिकतर का किसी न किसी तरह ईरान से संपर्क रहा है। 

कोरोना वायरस से ईरान की सरकार के शीर्ष नेता एवं शीर्ष शिया धार्मिक नेता तक बीमार पड़ गए हैं। ईरान इस मामले में एकमात्र देश है जहां वायरस की चपेट में सरकार के भी लोग आ गए हैं जबकि सर्वाधिक प्रभावित चीन में ऐसा नहीं हुआ है। विश्व भर में वायरस ने 90,000 से ज्यादा लोगों को संक्रमित किया है और 3,100 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। विशेषज्ञों को चिंता इस बात की है कि ईरान संक्रमण के मामले कम बता रहा है।

Latest World News