1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. ईरान आतंकवाद प्रायोजित करने वाला सबसे बड़ा देश: अमेरिकी रक्षा मंत्री

ईरान आतंकवाद प्रायोजित करने वाला सबसे बड़ा देश: अमेरिकी रक्षा मंत्री

टोक्यो: ईरान के मिसाइल परीक्षण के बाद उसके खिलाफ अमेरिका की ओर से लगाए गए ताजा प्रतिबंधों के बीच रक्षा मंत्री जेम्स मैटिस ने आज कहा कि ईरान आतंकवाद प्रायोजित करने वाला विश्व का सबसे

iran- India TV Hindi
iran

टोक्यो: ईरान के मिसाइल परीक्षण के बाद उसके खिलाफ अमेरिका की ओर से लगाए गए ताजा प्रतिबंधों के बीच रक्षा मंत्री जेम्स मैटिस ने आज कहा कि ईरान आतंकवाद प्रायोजित करने वाला विश्व का सबसे बड़ा देश है।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

मैटिस ने यहां संवाददाताओं से कहा कि जहां तक ईरान की बात है यह आतंकवाद फैलाने वाला इकलौता सबसे बड़ा देश है, लेकिन इससे निपटने के लिए पश्चिम एशिया में सैनिकों की संख्या बढ़ाने का अमेरिका का कोई इरादा नहीं है।

उन्होंने कहा,उसे अनदेखा करने का कोई फायदा नहीं हैं,उसे खरिज करने का कोई फायदा नहीं है और इसी के साथ ही मुझे पश्चिम एशिया में मौजूद आपने सैनिकों की संख्या में वृद्धि करने की कोई जरूरत नहीं लग रही है। उन्होंने कहा, ऐसा करने की ताकत हमारे पास है लेकिन फिलहाल मैं इसे जरूरी नहीं समझता।

अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि ईरान द्वारा हाल ही में किए गए मिसाइल परीक्षण और यमन में हुती विद्रोहियों का समर्थन करने के लिए उसके खिलाफ नए प्रतिबंध लगाए जाने की कल घोषणा की गई थी।

Latest World News