1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. Coronavirus: ईरान में 123 लोगों की मौत, मृतकों की संख्या 2,640 हुई

Coronavirus: ईरान में 123 लोगों की मौत, मृतकों की संख्या 2,640 हुई

ईरान में कोरोना वायरस से 123 लोगों की मौत होने के साथ ही यहां इस संक्रमण से मरनेवालों की तादाद बढ़कर 2,640 हो गई है।

Coronavirus: ईरान में 123 लोगों की मौत, मृतकों की संख्या 2,640 हुई- India TV Hindi
Image Source : AP Coronavirus: ईरान में 123 लोगों की मौत, मृतकों की संख्या 2,640 हुई

तेहरान: ईरान में कोरोना वायरस से 123 लोगों की मौत होने के साथ ही यहां इस संक्रमण से मरनेवालों की तादाद बढ़कर 2,640 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि गत 24 घंटे में 2,901 नये मामलों की पुष्टि हुई है और इसके साथ ही देश में कुल संक्रमितों की तादाद 38,309 हो गई है। उन्होंने बताया, ‘‘सौभाग्य से 12,391 लोग जो कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते अस्पतालों में भर्ती थे ठीक होकर अपने-अपने परिवारों में लौट चुके हैं। (एजेंसी)

 

Latest World News

Related Video