ईरान को इतना मजबूत होना चाहिए कि शत्रु की धमकियां खत्म हो जाएं: खामनेई
ईरान को इतना मजबूत होना चाहिए कि शत्रु की धमकियां खत्म हो जाएं: खामनेई
IndiaTV Hindi Desk
Published : Feb 08, 2020 05:08 pm IST, Updated : Feb 08, 2020 05:08 pm IST
ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामनेई ने शनिवार को कहा कि (ईरानी) इस्लामी गणतंत्र को इतना मजबूत होना चाहिए कि शत्रु की धमकियों को दूर किया जा सके और युद्ध रोका जा सके।
Image Source : APAyatollah Ali Khamenei
तेहरान: ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामनेई ने शनिवार को कहा कि (ईरानी) इस्लामी गणतंत्र को इतना मजबूत होना चाहिए कि शत्रु की धमकियों को दूर किया जा सके और युद्ध रोका जा सके। उन्होंने वायुसेना अधिकारियों को संबोधित करते हुए सरकारी टेलीविजन पर कहा, “हमें इतना मजबूत बनना चाहिए कि कोई भी युद्ध न हो, हम इतने मजबूत बने कि शत्रु की धमकियां समाप्त हो जाए।” उन्होंने कहा, “हम किसी को डराना नहीं चाहते यह धमकियों को रोकने के लिए और देश की सुरक्षा के लिए है।”