1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. दिल की सर्जरी के लिए अमेरिका आ पाएगी ईरानी बच्ची

दिल की सर्जरी के लिए अमेरिका आ पाएगी ईरानी बच्ची

न्यूयॉर्क: न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्रयू क्वेमो का कहना है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के यात्रा प्रतिबंध संबंधी आदेश के बाद अमेरिका आने में असमर्थ ईरान की 4 माह की बच्ची को दिल की सर्जरी के

iranian baby- India TV Hindi
iranian baby

न्यूयॉर्क: न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्रयू क्वेमो का कहना है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के यात्रा प्रतिबंध संबंधी आदेश के बाद अमेरिका आने में असमर्थ ईरान की 4 माह की बच्ची को दिल की सर्जरी के लिए आपात प्रक्रिया का पालन कर न्यूयार्क आने दिया जाएगा।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

क्वेमो ने कल शाम घोषणा की थी कि मैनहट्टन का माउंट सिनोई अस्पताल यह सर्जरी नि:शुल्क करेगा।

पिछले सप्ताहांत में बच्ची के परिवार ने पॉर्टलैंड के ऑरेगॉन से पर्यटन वीजा के जरिए यहां आने की कोशिश की थी लेकिन वह नहीं आ पाए क्योंकि वह उन सात मुस्लिम बहुल देशों में से एक के निवासी हैं जहां के लोगों का प्रवेश राष्ट्रपति ने अपने शासकीय आदेश के तहत अमेरिका में रोक दिया था।

बच्ची और उसके परिवार का यात्रा खर्च और उनके न्यूयॉर्क में रहने का खर्च कोष द्वारा उठाया जाएगा।

Latest World News