1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. इराक: बगदाद में दोहरे बम विस्फोट में 27 लोगों की मौत

इराक: बगदाद में दोहरे बम विस्फोट में 27 लोगों की मौत

इराक की राजधानी बगदाद में स्थित एक व्यस्त बाजार में शनिवार को 2 ताकतवर बम विस्फोट हुए। शहर के मध्य में हुए इन विस्फोटों में कम से कम 27 लोगों के मारे जाने की खबर आ रही है।

Representative Image | AP/PTI Photo- India TV Hindi
Representative Image | AP/PTI Photo

बगदाद: इराक की राजधानी बगदाद में स्थित एक व्यस्त बाजार में शनिवार को 2 ताकतवर बम विस्फोट हुए। शहर के मध्य में हुए इन विस्फोटों में कम से कम 27 लोगों के मारे जाने की खबर आ रही है। साथ ही इस घटना में दर्जनों लोग घायल भी हुए हैं। बताया जा रहा है कि यह एक आत्मघाती हमला था।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

एक पुलिस कर्नल ने बताया कि अल-सिनेक क्षेत्र में हुए इन बम विस्फोटों में कम से कम 53 लोग घायल हो गए। बगदाद में मध्य अक्टूबर के बाद से हुए इस भीषणतम हमले की जिम्मेदारी तत्काल किसी ने नहीं ली है, लेकिन इस्लामिक स्टेट समूह ने इस तरह के करीब सभी बम विस्फोट करने का दावा किया है।

इराक के मोसुल शहर को इस्लामिक स्टेट के कब्जे से छुड़ाने के लिए 17 अक्टूबर को इराक द्वारा वर्ष का सबसे बड़े सैन्य अभियान शुरू किए जाने के बाद से बगदाद हाई अलर्ट पर है।

Latest World News