1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. इराक: मोसुल में मिली IS की जेल, कैदियों को दी जाती थी यातना

इराक: मोसुल में मिली IS की जेल, कैदियों को दी जाती थी यातना

इराकी पुलिस को शनिवार को कभी आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट (IS) द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाली जेल मिली है, जिसमें वे कैदियों को रखते थे।

Representative Image | pixabay.com- India TV Hindi
Representative Image | pixabay.com

बगदाद: इराकी पुलिस को शनिवार को कभी आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट (IS) द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाली जेल मिली है, जिसमें वे कैदियों को रखते थे। खबरों के मुताबिक, संघीय पुलिस कमांडर ने बताया कि जनरल राएद शाकेर जादत ने आईएस द्वारा इस्तेमाल किए गए कई जेल प्रणालियों और चिकित्सा क्लीनिक को अल-वादा जिले में ढूंढ़ निकाला है। जेल प्रणाली में एकान्त कारावास वाले कैदखाने और यातना वाले कमरे शामिल हैं।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

इराकी सेना व सहयोगियों और IS आतंकवादियों के बीच हुए युद्ध में आईएस लड़ाकों के घायल होने पर उनका उपचार करने के लिए एक शल्य चिकित्सा की सुविधा से युक्त एक छोटा सा क्लीनिक भी मिला है। जादत ने बताया कि सुरक्षा बल उत्तरी इराक से सटे इलाकों में आईएस आंतकवादियों के साथ भीषण लड़ाई कर रहे हैं, लेकिन अब वे टिगरिस नदी से एक किलोमीटर से भी कम की दूरी पर हैं।

इराकी बलों ने कुर्दिश पेशमरगा सहयोगियों और कुछ शिया अर्धसैनिक बलों के साथ पिछले हफ्ते मोसुल को आजाद कराने के लिए दूसरे चरण का आक्रमण अभियान शुरू किया था। साल 2014 में जिहादियों के कब्जे में आया शहर आईएस का अंतिम गढ़ है।

Latest World News