A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. इराकी बलों ने मुक्त करवाया आईएस के कब्जे वाला क्षेत्र

इराकी बलों ने मुक्त करवाया आईएस के कब्जे वाला क्षेत्र

बगदाद: इराकी सुरक्षा बलों और संयुक्त सेना ने शनिवार को अनबार प्रांत के रमादी के पूर्वी हिस्से में स्थित एक छोटे से कस्बे को आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट के कब्जे से वापस ले लिया। एक

इराकी बलों ने मुक्त...- India TV Hindi
इराकी बलों ने मुक्त करवाया आईएस के कब्जे वाला क्षेत्र

बगदाद: इराकी सुरक्षा बलों और संयुक्त सेना ने शनिवार को अनबार प्रांत के रमादी के पूर्वी हिस्से में स्थित एक छोटे से कस्बे को आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट के कब्जे से वापस ले लिया। एक प्रांतीय सुरक्षा सूत्र ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने सूत्रों के हवाले से कहा शिया और सुन्नी नागरिक सेना (हश्द शाबी) की मदद से सुरक्षा बलों ने भारी संघर्ष के बाद रमादी के पूर्वी हिस्से में स्थित हुसेबाह अल-शर्कियाह कस्बे को आईएस के कब्जे से छुड़ा लिया।

आईएस ने दो दिन पहले ही गुरुवार को कस्बे पर कब्जा कर लिया था।

इराकी सुरक्षा बल शनिवार को नागरिक सेना की मदद से हब्बानियाह हवाई ठिकाने और नजदीकी कस्बे खालदियाह से अल-शर्कियाह की ओर बढ़ते हुए इलाके को अपने कब्जे में लेते चले गए।

सूत्र के अनुसार, "सैनिकों ने पुलिस थानों और आस-पास की इमारतों तथा मकानों को आतंकवादियों से मुक्त करवा लिया।"

अल-शर्कियाह कस्बा छोटा सा रिहायशी इलाका है, जिसमें कुछ सरकारी इमारतें भी हैं तथा रमादी और खालदियाह को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित है।

यह अभियान रमादी को आईस के कब्जे से छुड़ाने के लिए चलाए जा रहे अभियान का अहम हिस्सा था।

Latest World News