1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. इराक के PM ने जानलेवा बम हमले के बाद बगदाद के सुरक्षा प्रमुख को हटाया

इराक के PM ने जानलेवा बम हमले के बाद बगदाद के सुरक्षा प्रमुख को हटाया

बगदाद: इराक की राजधानी बगदाद में हाल में हुए बम विस्फोट में 292 लोगों के मारे जाने के बाद प्रधानमंत्री हैदर अल अबादी ने बगदाद की सुरक्षा कमान के प्रमुख और दूसरे अधिकारियों को पद

haider- India TV Hindi
haider

बगदाद: इराक की राजधानी बगदाद में हाल में हुए बम विस्फोट में 292 लोगों के मारे जाने के बाद प्रधानमंत्री हैदर अल अबादी ने बगदाद की सुरक्षा कमान के प्रमुख और दूसरे अधिकारियों को पद से हटा दिया।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने आज एक बयान में कहा गया कि अबादी ने बगदाद की सुरक्षा कमान के प्रमुख को उनके पद से हटाने और बगदाद के सुरक्षा एवं खुफिया अधिकारियों को उनके पद से हटाने के लिए आदेश जारी किया।

लेफ्टिनेंट जनरल अब्दुलमीर अल शिम्मारी बगदाद की सुरक्षा कमान के प्रमुख हैं। लेकिन प्रधानमंत्री कार्यालय ने पद से हटाए गए दूसरे अधिकारियों की पहचान नहीं की।

बता दें कि विस्फोट में 292 लोगों की मौत हो गयी थी। हमले की जिम्मेदारी आतंकी समूह इस्लामिक स्टेट ने ली है। यह देश में अब हुए सबसे जानलेवा हमलों में से एक है।

Latest World News