1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. अमेरिकी बलों की छापेमारी के बाद IS ने चार इराकी कुर्द लड़ाकों का सिर कलम किया

अमेरिकी बलों की छापेमारी के बाद IS ने चार इराकी कुर्द लड़ाकों का सिर कलम किया

बगदाद: जिहादियों के खिलाफ अमेरिकी विशेष सुरक्षा बलों की संयुक्त छापेमारी के बाद इस्लामिक स्टेट समूह ने चार इराकी कुर्द लड़ाकों का सिर कलम कर दिया। ऑनलाइन पोस्ट किए गए वीडियो में यह खुलासा किया

IS ने चार इराकी कुर्द...- India TV Hindi
IS ने चार इराकी कुर्द लड़ाकों का सिर कलम किया

बगदाद: जिहादियों के खिलाफ अमेरिकी विशेष सुरक्षा बलों की संयुक्त छापेमारी के बाद इस्लामिक स्टेट समूह ने चार इराकी कुर्द लड़ाकों का सिर कलम कर दिया। ऑनलाइन पोस्ट किए गए वीडियो में यह खुलासा किया गया है। पिछले सप्ताह अमेरिका-कुर्द अभियान में IS के कब्जे से 70 लोगों को रिहा कराया गया था। ऑनलाइन पोस्ट किए गए वीडियो में इस अभियान को विफल बताने की कोशिश की गई है। इसमें वक्ता कहते हैं कि आक्रमणकारी सुरक्षाबल जिहादियों पर काबू पाने में नाकाम रहे।

वीडियो में उन जगहों की तस्वीरें हैं जहां अभियान के दौरान हवाई हमले हुए थे। यह वीडियो चार लोगों के सिर कलम करने की तस्वीरों के साथ खत्म होता है। बताया जाता है कि ये लोग कुर्द सुरक्षा बल से थे। वीडियो में नारंगी रंग का जंपसूट पहने चार व्यक्तियों को बैठे दिखाया गया है जिनके हाथ पीछे की ओर बंधे हैं और काले कपड़े पहने चार नकाबधारी आतंकी छुरे ले कर खड़े हैं। अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि सिर कलम करने की घटना कब हुई।

इसे भी पढ़ें: इस्लामिक स्टेट ने सूफी इमाम का सिर कलम किया

Latest World News