1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. जानिए ISIS आतंकवादियों ने किस मंदिर को बम से उड़ाया

जानिए ISIS आतंकवादियों ने किस मंदिर को बम से उड़ाया

दमिश्क: उपग्रह से प्राप्त चित्रों से साबित हो गया है कि सीरिया के ऐतिहासिक शहर पालमायरा में इस्लामिक स्टेट (IS) के आतंकवादियों ने प्राचीन रोमन मंदिर पूरी तरह नष्ट कर दिया है। संयुक्त राष्ट्र ने बेल

जानिए ISIS आतंकवादियों...- India TV Hindi
जानिए ISIS आतंकवादियों ने किस मंदिर को बम से उड़ाया

दमिश्क: उपग्रह से प्राप्त चित्रों से साबित हो गया है कि सीरिया के ऐतिहासिक शहर पालमायरा में इस्लामिक स्टेट (IS) के आतंकवादियों ने प्राचीन रोमन मंदिर पूरी तरह नष्ट कर दिया है।

संयुक्त राष्ट्र ने बेल मंदिर के तबाह होने की पुष्टि की

संयुक्त राष्ट्र ने इस ऐतिहासिक धरोहर के तबाह होने की पुष्टि की है। ऐतिहासिक इमारतों और खंडहरों के शहर पालमायरा में रविवार को जबरदस्त विस्फोट हुआ था। यही माना गया था कि आईएस आतंकवादियों ने रोमन साम्राज्य के समय के बेल मंदिर को निशाना बनाया है। लेकिन, विस्फोट से मंदिर को पहुंचे नुकसान का अनुमान नहीं लगाया जा सका था।

मंदिर का मुख्य भवन नष्ट

अब संयुक्त राष्ट्र के उपग्रह विश्लेषक यूनोसैट ने बताया कि चित्रों से पता चल रहा है कि जहां मंदिर था वहां अब लगभग कुछ नहीं है। यूनोसैट के प्रबंधक आइनर जोरगो ने मंगलवार को बीबीसी से कहा, "अफसोस कि हमें जो चित्र मिले हैं उनसे यही पता चल रहा है कि मंदिर का मुख्य भवन नष्ट हो चुका है।"

Latest World News