1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. बांग्लादेश में सनसनीखेज हमले करेगा ISIS

बांग्लादेश में सनसनीखेज हमले करेगा ISIS

आतंकी संगठन ISIS का कहना है कि वह बांग्लादेश में अतिवादियों का समर्थन हासिल करने के लिए अल्पसंख्यकों और विदेशी नागरिकों को निशाना बनाकर सनसनीखेज हमले करेगा।

isis- India TV Hindi
isis

ढाका: आतंकी संगठन ISIS का कहना है कि वह बांग्लादेश में अतिवादियों का समर्थन हासिल करने के लिए अल्पसंख्यकों और विदेशी नागरिकों को निशाना बनाकर सनसनीखेज हमले करेगा। अमेरिका के खुफिया आकलन कंवनी स्ट्रेटफोर की एक रिपोर्ट में यह कहा गया है।

बांग्लादेश में इस्लामिक स्टेट के प्रमुख शेख अबू इब्राहीम अल हनीफ ने अपनी पत्रिका 'दबिक' के ताजा संस्करण में बांग्लादेश के लिए संगठन के 'लक्ष्यों' पर चर्चा की है।

अल-हनीफ के हवाले से इस रिपोर्ट में कहा गया, 'बांग्लादेश कई कारणों से रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है। यह ऐसा स्थान प्रदान करता है जहां से भविष्य में पूर्वी भारत एवं म्यामांर में अभियानों का विस्तार किया जाएगा।'

Latest World News