1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. आईएस सरगना बगदादी लीबिया भागा

आईएस सरगना बगदादी लीबिया भागा

त्रिपोली: आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट (आईएस) सरगना अबु बकर अल बगदादी लीबिया भाग गया है। बगदादी के लीबिया में आईएस के गढ़ माने जाने वाले सिर्ते में होने की खबर है। बुधवार को जारी एक

ISIS Chief Abu Bakr Al Bagdadi has fled to Lybia- India TV Hindi
ISIS Chief Abu Bakr Al Bagdadi has fled to Lybia

त्रिपोली: आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट (आईएस) सरगना अबु बकर अल बगदादी लीबिया भाग गया है। बगदादी के लीबिया में आईएस के गढ़ माने जाने वाले सिर्ते में होने की खबर है। बुधवार को जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका के नेतृत्व में गठबंधन सेना के डर से बगदादी लीबिया भाग गया। इराक की खुफिया एजेंसियां उस पर नजर रख रही हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, अनबर प्रांत में इराक की वायु सेना द्वारा अक्टूबर में किए गए हवाई हमलों में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे सबसे पहले सीरिया के रक्का ले जाया गया, जहां चिकित्सक उसकी जान बचाने में सफल रहे लेकिन विशेषीकृत चिकित्सा उपकरणों की कमी से बगदादी को सीरिया से बाहर भेजा गया। उसे इलाज के लिए तुर्की और फिर तुर्की से लीबिया ले जाया गया।

रिपोर्ट में लीबिया में एक सूत्र के हवाले से बताया गया, "सभी इराक और सीरिया में बगदादी को ढूंढ रहे हैं, किसी को भी उसके सिर्ते में होने की उम्मीद नहीं है।" समाचार पत्र 'लीबिया डॉन' में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, अल-बगदादी मिसुराता और देश के तेल क्षेत्रों पर हमले की योजना बना रहा था। इसके साथ ही उसकी ट्यूनीशिया पर हमला करने की भी योजना थी।

Latest World News