बगदाद: ISIS के चीफ अबु बक्र अल-बगदादी के घायल होने की खबरें सामने आ रही हैं। रविवार को इराक के काफिले पर हवाई हमले किए गए थे, जिसकी इराक की सरकारी एजेंसी ने पुष्टि की है। इस हमले में ISIS के तीन प्रमुख कमांडर के साथ-साथ प्रोपेगेंडा टीम का कमांडर भी मारा गया। यह हमला तब किया गया, जब ISIS चीफ अपने कमांडरों के साथ मीटिंग के लिए जा रहे था।
हवाई हमले में बग़दादी घायल, सबसे भरोसेमंद कमांडर मारा गया
ईरानी समाचार एजेंसी ने दावा किया है कि इस हवाई हमले में बगदादी घायल हुआ है और उसके तीन कमांडर भी मारे गए हैं। सूत्रों की मानें तो इस हमले में अबु सईद अल-कारबुली भी मारा गया है जो कि आतंकी संगठन का सबसे शक्तिशाली कमांडर माना जाता है।
ISIS ने सोशल मीडिया पर कहा, बग़दादी सुरक्षित
ISIS ने टि्वटर पर बगदादी के सुरक्षित होने की बात कही है। इससे पहले भी कई बार बगदादी के मारे जाने की और घायल होने की बात सामने आई है।
खुद को सारी दुनिया के मुस्लिमों का नेता मानता है बग़दादी
अबु बक्र अल-बगदादी ISIS का चीफ है। अबु मुसाब अल-जरकावी की मौत के बाद इसे ISIS का चीफ बनाया गया था। यह खुद को दुनिया भर के मुस्लिमों का नेता मानता है।
Latest World News