1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. ISIS ने ली बांग्लादेश में हिंदू की हत्या की जिम्मेदारी

ISIS ने ली बांग्लादेश में हिंदू की हत्या की जिम्मेदारी

हाल ही में ISIS ने बांग्लादेश में एक हिन्दू आश्रम में काम करने वाले एक बुजुर्ग व्यक्ति की हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा किया।

isis- India TV Hindi
isis

ढाका: हाल ही में ISIS ने बांग्लादेश में एक हिन्दू आश्रम में काम करने वाले एक बुजुर्ग व्यक्ति की हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा किया। मुस्लिम बहुल इस देश में इस्लामी चरमपंथियों द्वारा धर्मनिपरेक्ष कार्यकर्ताओं और अल्पसंख्यकों की लगातार बर्बर हत्या की जा रही है। ISIS से संबद्ध अमाक संवाद एजेंसी ने एक संक्षिप्त अरबी संदेश में कहा, बांग्लादेश में ISIS लड़ाकों ने देश के उत्तर में स्थित पबना में एक हिन्दू व्यक्ति की हत्या की है। अमेरिका स्थित साइट इंटेलिजेंस ग्रुप ने यह खबर दी है।

साठ वर्षीय नित्यरंजन पांडेय पिछले 40 साल से अनुकूल चंद्र सतसंग परमतीर्थ हेमायतपुरधाम आश्रम में स्वयंसेवी के तौर पर काम कर रहे थे। उनकी कल पबना के हेमायतुपुर उपजिला में हत्या कर दी गयी थी। पांडेय जब नियमित सुबह की सैर कर थे तो कई हमलावरों ने उनपर हमलाकर उनका गला काट दिया। उन पर आश्रम से महज 200 यार्ड की दूरी पर हमला किया गया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। आश्रम एक प्रसिद्ध हिन्दू संत के नाम पर है तथा इसमें पूरे बांग्लादेश तथा पड़ोसी भारत के श्रद्धालु भी आते हैं। पांडेय की हत्या से एक सप्ताह पहले ही एक हिन्दू पुजारी, एक ईसाई तथा एक आतंकवाद निरोधक पुलिस अधिकारी की पत्नी की हत्या की गयी थी।
 

Latest World News