1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. ISIS ने किया 300 सीरियाई श्रमिकों को रिहा करने का दावा

ISIS ने किया 300 सीरियाई श्रमिकों को रिहा करने का दावा

पिछले दिनों एक सीमेंट कारखाने से अगवा किए गए सभी 300 श्रमिकों को ISIS द्वारा रिहा करने का दावा किया जा रहा है।

isis- India TV Hindi
isis

दमिश्क: पिछले दिनों एक सीमेंट कारखाने से अगवा किए गए सभी 300 श्रमिकों को ISIS द्वारा रिहा करने का दावा किया जा रहा है। बीते शुक्रवार को टीवी रिपोर्टों से खबरें आ रही थी कि ISIS ने 300 श्रमिकों में से 175 की हत्या कर दी है। इन खबरों के बाद 300 श्रमिकों को छोड़ने का दावा किया गया है। ISIS की समाचार एजेंसी 'अमाक' की ओर से बीते शुक्रवार को जारी किए गए बयान के अनुसार, आईएस ने 20 श्रमिकों को अब भी बंधक बना रखा है और द्रुज अल्पसंख्यकों में से चार श्रमिकों की हत्या की है, जिसे आईएस काफिर मानता है।

बयान के मुताबिक, आईएस के आतंकवादी इस सप्ताह की शुरुआत में इन श्रमिकों को डुमेर के सीमेंट कारखाने से अगवा कर एक सुरक्षित स्थान पर ले गए। श्रमिकों को भोजन और चिकित्सीय सुविधाएं दी गईं। बयान के मुताबिक, लड़ाके श्रमिकों से पूछताछ कर रहे थे कि क्या वे गैर मुसलमान हैं। इस वक्त जो 20 श्रमिक आईएस के चंगुल में हैं, वे नेशनल डिफेंस फोर्सेज के सदस्य हैं, जो सीरियाई सेना का समर्थन करने वाला एक अर्धसैनिक बल है।

Latest World News