1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. आतंकवादी संगठन ISIS ने ली बगदाद विस्फोट की जिम्मेदारी

आतंकवादी संगठन ISIS ने ली बगदाद विस्फोट की जिम्मेदारी

बगदाद: इराक की राजधानी बगदाद में हुए भीषण कार बम विस्फोट की जिम्मेदारी बुधवार को आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने ली है। हमले में 64 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 87 अन्य

Bagdad bomb blast- India TV Hindi
Bagdad bomb blast

बगदाद: इराक की राजधानी बगदाद में हुए भीषण कार बम विस्फोट की जिम्मेदारी बुधवार को आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने ली है। हमले में 64 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 87 अन्य घायल हुए हैं। आईएस द्वारा ऑनलाइन जारी एक बयान के मुताबिक, फिदायीन हमलावर ने शिया बहुल सद्र सिटी जिले में विस्फोट कर दिया, जिसमें 70 लोगों की मौत हो गई और करीब 100 लोग घायल हो गए। बयान की सत्यता की पुष्टि हालांकि अभी तक नहीं हो पाई है।

विस्फोटकों से लदी कार से किया गया था धमाका

इससे पहले दिन में आंतरिक मंत्री ने कहा कि शिया बहुल सद्र सिटी जिले के एक मशहूर बाजार में विस्फोटकों से लदी कार में विस्फोट हो गया, जिसमें 64 लोग मारे गए, जबकि 87 अन्य घायल हो गए। पीड़ितों में ज्यादातर महिलाएं व बच्चे हैं।

विस्फोट में सार्वजनिक संपत्ति को हुआ भारी नुकसान

सूत्र ने कहा कि विस्फोट से कई दुकानें व कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। साथ ही नजदीक स्थित कई इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है। आईएस पूरे इराक में बाजारों, कैफे व मस्जिदों सहित उन इलाकों को बार-बार निशाना बना रहा है, जहां लोगों की भीड़भाड़ होती है। इस आतंकवादी संगठन का उद्देश्य लोगों को डराकर रखना है और बार-बार आतंकी वारदातें करके इराक में दहशत का माहौल बनाना है।

Latest World News