A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. ISIS ने इराक में बम विस्फोट की जिम्मेदारी ली

ISIS ने इराक में बम विस्फोट की जिम्मेदारी ली

बगदाद: इराक की राजधानी बगदाद में गुरुवार को एक भीड़भाड़ वाले बाजार में हुए बम विस्फोट की जिम्मेदारी आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (ISIS) ने ली है। विस्फोट में 55 लोग मारे गए और 200 से

ISIS ने इराक में बम...- India TV Hindi
ISIS ने इराक में बम विस्फोट की जिम्मेदारी ली

बगदाद: इराक की राजधानी बगदाद में गुरुवार को एक भीड़भाड़ वाले बाजार में हुए बम विस्फोट की जिम्मेदारी आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (ISIS) ने ली है। विस्फोट में 55 लोग मारे गए और 200 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, गुरुवार सुबह शिया बहुल सदर इलाके के जमीला बाजार की भीड़भाड़ वाली सब्जी मंडी में विस्फोटक सामग्री से लदा एक ट्रक उड़ा दिया गया।

सूत्रों ने कहा कि आईएस ने एक ऑनलाइन बयान जारी कर इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

मृतकों की संख्या बढ़ने का अंदेशा है। कई घायलों की हालत चिंताजनक बताई गई है।

Latest World News