1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. आईएस के कब्जे में 175 मज़दूरों की हत्या की आशंका

आईएस के कब्जे में 175 मज़दूरों की हत्या की आशंका

ISIS आतंकियो की ओर से 300 में से 175 की हत्या कर दी गई है। ISIS ने इन सभी आतंकियों को दमिश्क के डुमेर क्षेत्र के एक सीमेंट कारखाने से अगवा किया था।

syria- India TV Hindi
syria

दमिश्क: पिछले दिनों ISIS आतंकियों की और से सीरिया की राजधानी दमिश्क में करीब 300 श्रमिकों को अगवा किया गया था। लेकिन अब आशंका जताई जा रही है कि ISIS आतंकियो की ओर से 300 में से 175 की हत्या कर दी गई है। ISIS ने इन सभी आतंकियों को दमिश्क के डुमेर क्षेत्र के एक सीमेंट कारखाने से अगवा किया था।

गौरतलब है कि एक दिन पहले ही कुल 140 श्रमिक सीमेंट कारखाने से आईएस के चंगुल से भाग गए थे। हालांकि इनके ठिकाने के बारे में कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। रिपोर्टों के मुताबिक, डुमेर में कारखाने पर हमले के पीछे आईएस से संबद्ध आतंकवादी संगठन का हाथ बताया जा रहा है। सीरियाई सेना ने सैन्यअड्डे पर हमला किया है, लेकिन आईएस अभी भी कारखाने पर कब्जा जमाए हुए है। डुमेर आईएस और सीरियाई सेना के बीच बंटा हुआ है। समाचार एजेंसी 'सना' ने इस अपहरण कांड के बारे में कहा है कि सीरियाई प्रशासन इनकी रिहाई के लिए काम कर रहा है।

Latest World News