1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. ISIS ने सीरियाई ड्रोन हमले में जिहादी जॉन की मौत की पुष्टि की

ISIS ने सीरियाई ड्रोन हमले में जिहादी जॉन की मौत की पुष्टि की

इस्लामिक स्टेट समूह ने ब्रिटिश आतंकवादी जिहादी जॉन की हत्या की पुष्टि करते हुए कहा है कि वह सीरिया में उनके गढ़ राका में नवंबर में एक ड्रोन हमले में मारा गया।

jihadi john- India TV Hindi
jihadi john

बेरूत: इस्लामिक स्टेट समूह ने ब्रिटिश आतंकवादी जिहादी जॉन की हत्या की पुष्टि करते हुए कहा है कि वह सीरिया में उनके गढ़ राका में नवंबर में एक ड्रोन हमले में मारा गया। जिहादी जॉन उर्फ मोहम्मद एमवाजी को जिहादी समूह के जल्लाद के रूप में जाना जाता है। वह ISIS के कई वीडियो में पश्चिमी बंधकों के सिर काटता दिखाई दिया था।

समूह ने अपनी ऑनलाइन पत्रिका दाकिब में कल कहा कि राका शहर में 12 नवंबर को एक मानवरहित ड्रोन ने एक कार को निशाना बनाकर हमला किया था। इस कार में एमवाजी सवार था। इस हमले में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और एमवाजी की तत्काल मौत हो गई।

अमेरिकी सेना ने उस समय कहा था कि वह काफी हद तक इस बात को लेकर निश्चित है कि वह हमले में मारा गया।

Latest World News