1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. ISIS और बांग्लादेश के हमलों के बीच साफ तौर पर संबंध है: केरी

ISIS और बांग्लादेश के हमलों के बीच साफ तौर पर संबंध है: केरी

बांग्लादेश इस समय अल्पसंख्यकों और धर्मनिरपेक्ष कार्यकर्ताओं पर हमलों की घटनाओं से जूझ रहा है और ऐसे समय में इस देश की यात्रा पर आए अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन केरी ने एक बड़ा बयान दिया है।

जॉन केरी।- India TV Hindi
जॉन केरी।

ढाका: बांग्लादेश इस समय अल्पसंख्यकों और धर्मनिरपेक्ष कार्यकर्ताओं पर हमलों की घटनाओं से जूझ रहा है और ऐसे समय में इस देश की यात्रा पर आए अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन केरी ने एक बड़ा बयान दिया है। अमेरिकी विदेश मंत्री ने बांग्लादेश की सरकार के रुख को जोरदार झटका देते हुए सोमवार को कहा कि इस बात के सबूत हैं कि आईएसआईएस और बांग्लादेश के आतंकवादियों के बीच संबंध हैं।

इन्हें भी पढ़ें: 
ISIS के खिलाफ युद्धपोत भेजेगी ब्रिटिश नौसेना
फ्रांसीसी रेस्तरां का मुस्लिम महिला को खाना परोसने से इनकार
यूरोप के इस देश में 18 साल का होते ही सरकार देती है 37,000 रुपए

बांग्लादेशी विदेशमंत्री ए. एच. महमूद अली और फिर बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से बातचीत करने के बाद केरी ने कहा कि इन दोनों के बीच संबंध को लेकर कोई बहस ही नहीं है। केरी ने कहा,’इसके सबूत हैं कि इराक और सीरिया के ISIL के दुनियाभर में करीब 8 अलग-अलग संगठनों से संपर्क है और इनमें से एक साउथ एशिया में है। वे यहां कुछ सदस्यों से कुछ हद तक जुड़े हुए हैं और हमने अपनी बातचीत में यह बहुत साफ कर दिया। इसे लेकर कोई बहस नहीं है।’

शेख हसीना के प्रशासन ने धर्मनिरपेक्ष, उदारवादी कार्यकर्ताओं और धार्मिक रूप से अल्पसंख्यकों पर हमलों के लिए देश में ही पैदा आतंकवाद को जिम्मेदार ठहराया था और इस बात से इनकार किया था कि ISIS ने देश में जड़े बना ली हैं। हालांकि उन्होंने इन आरोपों से इंकार किया कि सरकार चरमपंथियों के खतरे की प्रकृति को नजरअंदाज कर रही है। उन्होंने कहा कि अमेरिका आतंकवाद के खिलाफ जंग में बांग्लादेश के साथ मजबूती से खड़ा है क्योंकि दोनों देश खुफिया जानकारियों के आदान-प्रदान में सहयोग करने पर सहमत हुए हैं।

Latest World News