नई दिल्ली: दुनिया के सबसे खतरनाक आतंकवादी संगठन ISIS का चीफ अबु बक्र अल बगदादी इराक के मोसुल शहर से भाग गया है। न्यूज़ एजेंसी Reuters के मुताबिक बगदादी अब अपनी जान बचाना चाहता है और वह रेगिस्तान की तरफ भाग गया है।
देश-विदेश की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
अब तक बगदादी का मुख्यालय इराक का मोसुल शहर ही माना जाता था। लेकिन आज अमेरिका और इराक के शीर्ष अधिकारियों ने खबर दी कि बगदादी अपने साथियों को छोड़कर रेगिस्तान की तरफ कूच कर गया है। अब वह रेगिस्तान के किसी गांव में जाकर छिपा है।
बगदादी के भाग जाने के बाद अब उसके करीब तीन हजार लड़ाके इराकी फौज के साथ लड़ रहे हैं। वैसे अमेरिकी फौज और इराकी फौज को अभी तक उस ठिकाने का सही सही पता नहीं चला है जहां इस वक्त बगदादी छिपा है।
खबर है कि बगदादी अब किसी भी तरह के communication सिस्टम का इस्तेमाल नहीं कर रहा है। एक ही दिन में कई बार वो अपने अड्डे बदलता है। न्यूज़ एजेंसी Reuters के मुताबिक इराक के ज्यादातर शहरी इलाकों में इराकी फौज बगदादी के आतंकवादियों पर भारी पड़ रही है।
पिछले पांच महीने से अमेरिका के सपोर्ट से लड़ रही इराकी फौज ने मोसुल शहर को पूरी तरह घेर लिया है और हर रोज़ जबरदस्त बमबारी हो रही है। इसलिए बगदादी अब रेगिस्तानी इलाके के गावों की तरफ भागा है। जहां उसके साथ उसे सपोर्ट करने वाले लोकल गांव वाले हैं।
Latest World News