A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. आईएस चीफ बगदादी हवाई हमले में हुआ घायल

आईएस चीफ बगदादी हवाई हमले में हुआ घायल

नई दिल्ली: आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट का सरगना अल बगदादी अमेरिका के हवाई हमले में गंभीर तौर पर घायल हुआ है। ब्रिटिश अखबार गार्डियन के मुताबिक फिलहाल वह इस जानलेवा चोट से उबर रहा है।

आतंकी सरगना अल बगदादी...- India TV Hindi
आतंकी सरगना अल बगदादी हवाई हमले में घायल

नई दिल्ली: आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट का सरगना अल बगदादी अमेरिका के हवाई हमले में गंभीर तौर पर घायल हुआ है। ब्रिटिश अखबार गार्डियन के मुताबिक फिलहाल वह इस जानलेवा चोट से उबर रहा है। जानकारी के मुताबिक बगदादी मार्च में हुए हमले में घायल हुआ था।

रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका के नेतृत्व में सीरियाई सीमा के पास अल-बाज जिले में यह हमला हुआ था। इसमें कहा गया है कि हमले में बगदादी को जानलेवा चोटें आई थीं, जिससे वह धीरे-धीरे उबर रहा है। फिलवाल वह आईएस की दैनिक गतिविधियों में हिस्सा नहीं ले रहा है।

इराक के जिहादी नेता अल बगदादी की उम्र 40 साल से ज्यादा है और उसके सिर पर अमेरिका ने 1 करोड़ डॉलर का इनाम रखा है। नवंबर 2014 में इराकी अधिकारियों ने भी बगदादी के एक हवाई हमले में घायल होने की खबर दी थी। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी थी।

आईएस ने गुरुवार को जारी एक ऑडियो मेसेज में कहा है कि अपने नेताओं पर हो रहे हवाई हमलों के बावजूद वह अपना विस्तार जारी रखेगा। अमेरिका के नेतृत्व में कई देश इराक और सीरिया में कई महीनों से आईएस पर हवाई हमले कर रहे हैं।

Latest World News