यरूशलम: फलस्तीन की ओर से रॉकेट दागे जाने के बाद इस्राइली सेना ने आज सुबह गाजा पट्टी में हमास के ठिकानों पर बमबारी की। इस्राइली सेना ने एक बयान में कहा कि रात में दक्षिणी इस्राइल में नागरिकों को निशाना बनाकर गाजा पट्टी से एक रॉकेट दागा गया। रॉकेट अशकेलोन शहर के नजदीक एक खुले मैदान में गिरा।
इससे कोई हताहत नहीं हुआ। बयान में कहा गया कि इस हमले के जवाब में इस्राइली वायु सेना के विमानों ने गाजा पट्टी में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। सुरक्षाबलों ने बयान में कहा कि हमलों में कोई हताहत नहीं हुआ है।
Latest World News