1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. VIDEO: पहली जापानी फोटोजर्नलिस्ट में 101 की उम्र में भी फोटोग्राफी का जज्बा बरकरार

VIDEO: पहली जापानी फोटोजर्नलिस्ट में 101 की उम्र में भी फोटोग्राफी का जज्बा बरकरार

टोक्यो: जुनून क्‍या होता है? जिंदगी को बेहतर कैसे जीना चाहिए? क्‍या 100 साल तक आप पहले की तरह अपने सबसे पसंदीदा शौक को करते रह सकते हैं? इन सभी सवालों के जवाब के लिए

101 की उम्र में भी...- India TV Hindi
101 की उम्र में भी फोटोग्राफी का जज्बा बरकरार

टोक्यो: जुनून क्‍या होता है? जिंदगी को बेहतर कैसे जीना चाहिए? क्‍या 100 साल तक आप पहले की तरह अपने सबसे पसंदीदा शौक को करते रह सकते हैं? इन सभी सवालों के जवाब के लिए आज हम आपको एक ऐसी महिला की कहानी बताने जा रहे हैं जिनकी उम्र 101 साल है और जो जापान की पहली महिला फोटोजर्नलिस्‍ट हैं। सबसे खास बात उम्र के इस पड़ाव में भी उनमें फोटोग्राफी का वही पहले जैसा जज्बा बरकरार है।

सबसे बड़ी उम्र की फोटोग्राफर हैं सुनेको

सुनेको सासामोतो उम्र 101 साल है, वे जापान की पहली महिला फोटो जर्नलिस्‍ट है और 25 साल की उम्र से फोटोशूटर के रूप में काम करना उन्‍होंने शुरु कर दिया। वे जापान की एक ऐसी फोटोजर्नलिस्‍ट है जिन्‍होंने प्री और पोस्‍ट वॉर की फोटो डाक्‍यूमेंटेशन किया हुआ है। धरती पर जीवित सबसे पुराने फोटोग्राफर्स में उनकी गिनती होती है। इस साल सितंबर में उन्‍होंने अपनी जिंदगी के 101 साल पूरे कर लिए और वे आज भी फोटोग्राफी करती हैं।

एक हाथ, दोनों पैर टूटने पर भी फोटोग्राफी का जज़्बा कम नहीं हुआ

पिछले दिनों उनका एक हाथ और दोनों पैर टूट जाने के चलते वे चल फिर पाने में असमर्थ हो गईं लेकिन उनका फोटोग्राफी का जूनुन ज़रा भी कम नहीं हुआ है।

अपने फोटोग्राफी जीवन पर किताब भी लिखी थी

97 साल की उम्र में उन्‍होंने अपनी फोटोग्राफी लाइफ पर एक किताब भी प्रकाशित की थी। जिंदगी को देखने का उनका नज़रिया बेहद सकारात्‍मक है। जापानी मीडिया से बात करते हुए उन्‍होंने जिंदगी को जीने का अपना फलसफा शेयर करते हुए कहा आप जिंदगी में कभी आलसी नहीं हो सकते। जिंदगी में सकरात्‍मक होना बेहद जरूरी है और आपको कभी हौसला नहीं खोना चाहिए।

अगली स्लाइड में देखिए जापान की पहली महिला फोटोग्राफर का वीडियो

Latest World News