1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान की JIT ने की आतंकवादियों के डीएनए और फिंगर प्रिंट की मांग

पाकिस्तान की JIT ने की आतंकवादियों के डीएनए और फिंगर प्रिंट की मांग

इस्लामाबाद: पठानकोट हमले की जांच के लिए गठित संयुक्त जांच दल (JIT) ने जांच तेज करने की इच्छा जताते हुए भारत से मारे गए आतंकवादियों की डीएनए रिपोर्ट और फिंगर प्रिंट की मांग की है।

nawaz sharif- India TV Hindi
nawaz sharif

इस्लामाबाद: पठानकोट हमले की जांच के लिए गठित संयुक्त जांच दल (JIT) ने जांच तेज करने की इच्छा जताते हुए भारत से मारे गए आतंकवादियों की डीएनए रिपोर्ट और फिंगर प्रिंट की मांग की है। पंजाब आतंकवाद निरोधक विभाग के आईजी राय ताहिर की अध्यक्षता वाली टीम ने इस्लामाबाद में बैठक कर घटना की जांच की प्रगति पर चर्चा की।

एक अधिकारी ने बताया कि बैठक में अभी तक गिरफ्तार कई संदिग्धों से पूछताछ में मिली जानकारी पर चर्चा हुई। अधिकारी के मुताबिक टीम ने जांच में तेजी लाने का निर्णय किया जिसकी प्रगति स्पष्ट रूप से दोनों देशों के बीच विदेश सचिव स्तर की वार्ता से जुड़ी हुई है, जो आज होनी थी लेकिन इसे टाल दिया गया है।

उन्होंने कहा कि टीम ने भारत से मारे गए आतंकवादियों के डीएनए रिपोर्ट और फिंगरप्रिंट की जानकारी लेने का निर्णय किया। टीम ने भारत से यह भी सूचना मांगने का निर्णय किया कि आतंकवादी देश में कैसे घुसे, कहां ठहरे और क्या वहां कोई अंदरूनी संपर्क था।

संभावना है कि टीम आतंकवादी हमले की जांच के लिए भारत का दौरा करे। भारत की तरफ से सूचना मुहैया कराए जाने के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने जेआईटी का गठन किया था।

Latest World News