इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने आज एक संयुक्त जांच दल (JIT) का गठन किया जो पता लगाएगा कि भारत में पठानकोट आतंकवादी हमले में पाकिस्तान का कोई व्यक्ति या संगठन शामिल था या नहीं। जेआईटी में सैन्य अधिकारी और सुरक्षा से संबंधित अफसर शामिल हैं।
पाकिस्तान द्वारा मामले में पूरी और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के आदेश के बाद जेआईटी का गठन किया गया है। प्रधानमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी के अनुसार जेआईटी की अगुवाई अतिरिक्त आईजी आतंकवाद निरोधक विभाग (सीटीडी) पंजाब, राय ताहिर करेंगे।
टीम के अन्य सदस्यों में आईबी (लाहौर) के निदेशक अजीम अरशद, सीटीडी (खैबर पख्तूनखवा) के अतिरिक्त आईजी सलाउद्दीन खान, एफआईए (लाहौर) के निदेशक उस्मान अनवर, आईएसआई के ब्रिगेडियर नोमान सईद और सैन्य खुफिया (एमआई) के लेफ्टिनेंट कर्नल इरफान मिर्जा शामिल हैं।
टीम पठानकोट वायु सेना स्टेशन पर हुए हमले में पाकिस्तान के किसी संगठन या व्यक्ति का हाथ होने की पड़ताल करेगी। हमले में 7 भारतीय अधिकारी और जवान मारे गए थे।
Latest World News