1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. नेपाल में फंसे कैलाश मानसरोवर के तीर्थयात्री सुरक्षित निकाले गए

नेपाल में फंसे कैलाश मानसरोवर के तीर्थयात्री सुरक्षित निकाले गए

काठमांडू: कैलाश मानसरोवर से लौटते वक्त खराब मौसम के कारण नेपाल के एक सुदूरवर्ती पर्वतीय क्षेत्र में फंसे करीब 500 भारतीय श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाल लिया गया है। भारतीय दूतावास ने आज यहां यह जानकारी

Mount Kailash- India TV Hindi
Mount Kailash

काठमांडू: कैलाश मानसरोवर से लौटते वक्त खराब मौसम के कारण नेपाल के एक सुदूरवर्ती पर्वतीय क्षेत्र में फंसे करीब 500 भारतीय श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाल लिया गया है। भारतीय दूतावास ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने अपने नागरिकों से इस यात्रा के लिए नेपाल से होकर जाने वाले मार्ग से बचने के लिए कहा।

नेपाल में हुमला जिले के हिल्सा और सिमिकोट पहाड़ी क्षेत्र में फंसे सभी भारतीय तीर्थयात्रियों को कल सुरक्षित काठमांडो लाया गया। वे तिब्बत स्थित कैलाश मानसरोवर से लौट रहे थे लेकिन खराब मौसम के कारण काठमांडो जाने वाली उड़ान रद्द हो गई जिसके कारण वे चार-पांच दिन सुदूरवर्ती पर्वतीय क्षेत्र में रूकने को मजबूर हुए।

दूतावास प्रवक्ता रूबी जसप्रीत शर्मा ने पीटीआई भाषा से कहा कि भारतीय दूतावास ने नेपाल के अधिकारियों तथा संबंधित टूर आपरेटरों से संपर्क साधा और उन्हें निकालने का प्रबंध किया। दूतावास ने कहा कि उन्हें हेलीकाप्टर की मदद से सुरक्षित बाहर निकालकर काठमांडो लाया गया। दूतावास ने एक बयान जारी करके भारतीय नागरिकों को इस बार नेपालगंज-सिमीकोट-हिल्सा मार्ग से बचने की सलाह दी, क्योंकि आगामी दिनों में मौसम और खराब होने की संभावना है।

Latest World News