1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. श्रीलंका में गिरफ्तार 6 भारतीयों के गुर्दे निकाले गए थे: पुलिस

श्रीलंका में गिरफ्तार 6 भारतीयों के गुर्दे निकाले गए थे: पुलिस

पिछले महीने की शुरुआत में गिरफ्तार किए गए 8 भारतीयों में से 6 के गुर्दे निकाले गए थे। मामला श्रीलंका में एक कथित अंग प्रतिरोपण गिरोह से जुड़ा है।

indian nationals kidneys removed in sri lanka- India TV Hindi
indian nationals kidneys removed in sri lanka

कोलंबो: पिछले महीने की शुरुआत में गिरफ्तार किए गए 8 भारतीयों में से 6 के गुर्दे निकाले गए थे। मामला श्रीलंका में एक कथित अंग प्रतिरोपण गिरोह से जुड़ा है। उन्हें 3 मार्च को कथित रूप से वीजा की मियाद पूरी होने के बावजूद श्रीलंका में रुके होने के लिए दक्षिणी कोलंबो के वेल्लावट्टा वार्ड के पेनीक्वीक रोड से गिरफ्तार किया गया था।

कोलंबो क्राइम डिवीजन ने मजिस्ट्रेट अदालत से कहा कि गिरफ्तार किए गए आठ में से छह भारतीयों के गुर्दे गायब थे। मामला कथित अंग प्रतिरोपण गिरोह से जुड़ा है। पुलिस ने मामले की जांच के घेरे में गुर्दा प्रतिरोपण गिरोह को शामिल कर लिया है।

श्रीलंका के स्वास्थ्य मंत्रालय ने भारतीय पुलिस की शिकायतों के बाद स्थानीय डॉक्टरों के कामकाज की जांच शुरू कर दी है। बीती जनवरी में खबर आई थी कि भारतीय पुलिस ने 60 गुर्दा प्रत्यारोपणों के लिए छह श्रीलंकाई डॉक्टरों के खिलाफ मामले दर्ज किए हैं।

Latest World News