1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. तानाशाह किम जोंग का नया फरमान, कहा कुत्ते खाओ

तानाशाह किम जोंग का नया फरमान, कहा कुत्ते खाओ

फियोंगयांग: नार्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग ने कहा है कि लोगों को ज्यादा मात्रा में कुत्ते खाना चाहिए, क्योंकि इससे लोगों में स्टैमिना आएगा। रिपोर्टस के मुताबिक किम जोंग ने कहा कि मांस को

kim jong- India TV Hindi
kim jong

फियोंगयांग: नार्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग ने कहा है कि लोगों को ज्यादा मात्रा में कुत्ते खाना चाहिए, क्योंकि इससे लोगों में स्टैमिना आएगा। रिपोर्टस के मुताबिक किम जोंग ने कहा कि मांस को और भी स्वादिष्ट बनाने के लिए पहले कुत्तों को पीटा जाना चाहिए, फिर उनकी खाल उतारनी चाहिए, और उसके बाद उन्हें भूनकर खा लेना चाहिए।

कुत्ते के मांस को कोरिया में 'दंगोगी' कहा जाता है। किम जोंग ने कोरिया में भूखमरी के शिकार लोगों को कुत्ते का मांस खाने के लिए इसका प्रसार किया है। किम जोंग का कहना है कि इसमें पोर्क और बीफ से ज्यादा विटामिन की मात्रा होती है। कोरिया में चल रही भूखमरी को देखते हुए लोगों के पास कुत्ते का मांस खाने के अलावा कोई और विकल्प नहीं है, लोगों की भूख को मिटाने का यही एकमात्र उपाय है।

नॉर्थ कोरियाई मीडिया ने कुत्ते के मांस को बेहतर बताते हुए इसका प्रचार शुरू कर दिया है। आपको बता दें कि हाल ही में नॉर्थ कोरिया में एक रिएलिटी कुकिंग शो के दौरान प्रतिभागियों ने कुत्ते के मांस से व्यंजन बनाए थे। यहां पर कुत्ते का मांस बेचने वाले रेस्त्रां भी खोले गए हैं। नॉर्थ कोरिया में लोगों को कुत्ते का मांस खाने के लिए प्ररित करने पर साउथ कोरिया ने आपत्ति जताई है। 

Latest World News