1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. Video: भूखों मर रही है जनता, तानाशाह पानी की तरह हथियारों पर बहा रहा है पैसा

Video: भूखों मर रही है जनता, तानाशाह पानी की तरह हथियारों पर बहा रहा है पैसा

सिओल: उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग अपनी सनक के लिए पूरी दुनिया में कुख्यात है। बम और मिसाइल बनाने में पैसा पानी की तरह बहाने वाले किम जोंग के राज में जनता भूखी मर

tanashah- India TV Hindi
tanashah

सिओल: उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग अपनी सनक के लिए पूरी दुनिया में कुख्यात है। बम और मिसाइल बनाने में पैसा पानी की तरह बहाने वाले किम जोंग के राज में जनता भूखी मर रही है और वो एक बार फिर से जंग की तैयारी कर रहा है। खबर है कि किम जोंग ने अपने पुराने दुश्मन दक्षिण कोरिया पर हमले का हुक्म दे दिया है। बॉर्डर पर मिसाइल्स तैनात करवा दी हैं जिसकी वजह से दोनों देशों के बीच हालात बिगड़ते जा रहे हैं।

इस तानाशाह को सनक की हद तक है बम और बारूद से मोहब्बत

पूरी दुनिया में अपने पागलपन के लिए पहचाना जाने वाला उत्तर कोरिया का तानाशाह किम जोंग उन एक बार फिर सुर्खियो में ह और इस बार भी वजह बम बारुद और जंग से जुड़ी है। पता चला है कि नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने एक फिर से खून खराबे की तैयारी शुरु कर दी है। दुनिया के इस सबसे जालिम शख्स ने अपने पड़ोसी देश दक्षिण कोरिया पर हमले की तैयारी के ऑर्डर दिए हैं।

यह भी पढ़िए- तानाशाह किम जोंग की सनक के 15 किस्से, झपकी पर देता है मौत

किम जोंग उन यानी वो सिरफिरा तानाशाह जिसे हथियारों से बेपनाह प्यार है उसे जंग में मजा आता है। वो अपने पड़ोसी देश दक्षिण कोरिया को धमकी देकर खुश होता है। उसके लिए उत्तर कोरिया की तरक्की का मतलब है हाईड्रोजन बम, न्यूक्लियर बम और खतरनाक मिसाइल बनाना। उसी तानाशाह ने एक बार फिर से दक्षिण कोरिया को जंग की धमकी दी है। सिर्फ धमकी ही नहीं कहा तो यहां तक जा रहा है किम जोंग ने हमले का हुक्म तक दे दिया है।

बम बनाता राजा, घास खाती प्रजा

नॉर्थ कोरिया में पिछले दो दशक से भुखमरी जैसे हालात हैं

खाने की इतनी कमी है कि लोग घास तक खाने को मजबूर हैं

बिजली की कमी से राजधानी प्योंगयांग का बड़ा हिस्सा अंधेरे में डूबा रहता है

उत्तर कोरिया सिर्फ बच्चे और बुजुर्गों खेती का काम करते हैं

जवान लोगों को जबरन फौज में शामिल कर लिया जाता है

उत्तर कोरिया का तानाशाह किम जोंग किसी भी हाल में दुनिया के सबसे घातक हथियारों को हासिल करना चाहता है और उसके लिए पैसा पानी की तरह बहाता है नतीजा वहां की जनता को इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है। बात सिर्फ यहीं तक नहीं है किम जोंग इतना बेरहम है कि कोई नहीं जानता वो कब किसी जान ले लेगा। इसकी क्रूरता के कई ऐसे किस्से जिन्हें सुनकर किसी की भी रूह कांप जाए।

हथियारों से खेलना इस सिरफिरे राजा का शौक

किम जोंग उन अपने पड़ोसी देश दक्षिण कोरिया को जानी दुश्मन मानता है। हाल ही में तानाशाह किम के इशारे पर हाईड्रोजन बम का परीक्षण किया गया जिसे देखकर पूरी दुनिया दंग रह गई। मकसद था अपने पड़ोसी देश पर इस हाईड्रोजन बम के जरिए दबाव बनाना। इस बीच खुफिया खबर आई कि किम जोंग उन ने दक्षिण कोरिया का निशाना बनाकर खतरनाक मिलाइल्स तैनात कर दी हैं। अभी इन खबरों का सिलसिला रुक पाता उससे पहले पता चला कि तानाशाह किम जोंग उन उत्तर कोरिया पर बड़े हमले का हुक्म दे चुका है।

आगे की स्लाइड में पढ़िए क्यों बने जंग के हालात-

Latest World News