1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. 'गर्भवती' बनकर घूम रहे हैं जापान के 3 गवर्नर, जानें क्यों?

'गर्भवती' बनकर घूम रहे हैं जापान के 3 गवर्नर, जानें क्यों?

माना जाता है कि जापानी महिलाएं अपने देश के पुरुषों के मुकाबले 5 गुना ज्यादा घरेलू काम करती हैं, और उनकी इसी दिक्कत को दिखाने के लिए जापान के तीन गवर्नर 'प्रेग्नेंट' बनकर घूम रहे हैं। जी हां, यह बात बिल्कुल सच है।

Video Still of The Governor is a Pregnant Woman- India TV Hindi
Video Still of The Governor is a Pregnant Woman

तोक्यो: माना जाता है कि जापानी महिलाएं अपने देश के पुरुषों के मुकाबले 5 गुना ज्यादा घरेलू काम करती हैं, और उनकी इसी दिक्कत को दिखाने के लिए जापान के तीन गवर्नर 'प्रेग्नेंट' बनकर घूम रहे हैं। जी हां, यह बात बिल्कुल सच है। दरअसल, जापान के ये नेता एक अभियान चला रहे हैं ताकि महिलाओं पर घरेलू कामकाज के बोझ के प्रति पुरुषों को जागरूक कर सकें। इसी कोशिश में पिछले सप्ताह यहां 'गवर्नर एक गर्भवती महिला है' नाम के कैंपेन का एक वीडियो जारी किया गया है।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

इस वीडियो में दिखाया गया है कि जापान के तीन राज्यों गवर्नरों ने एक ऐसी जैकेट पहन रखी है जिसमें उनका पेट गर्भवती महिलाओं की तरह उभार लिए हुए दिखाई देता है। इस जैकेट का वजन 7.3 किलोग्राम है जो कि किसी महिला की 7 महीने की प्रेग्नेंसी को दिखाता है। जैकेट पहने इन गवर्नर्स को घरेलू उपयोग का सामान लाते, कपड़े सुखाते, बसों में ट्रैवल करते और जूते पहनने की कोशिश करते दिखाया गया है ताकि वे प्रेग्रेंसी की परेशानियों को समझ सकें।

Video Still of The Governor is a Pregnant Woman

यह वीडियो क्युशू यामागुची वर्क लाइप प्रोमोशन कैम्पैन की उपज है, जो जापान के काम में डूबे रहने वाले पुरुषों को ज्यादा संतुलित जीवन बिताने और घर के काम में मदद करने के लिए प्रेरित करता है। इस जैकेट को पहनने वाले मियाजाकी के गवर्नर और तीन बच्चों के पिता शुंजी कोनो ने कहा, 'यह आपके कंधों और पीठ को खींचता रहता है।' वहीं यामागुची के गवर्नर सुगुमासा मुराओका ने कहा, 'अब मुझे पता चला कि मेरी बीवी इतने महीनों तक कैसे रही होगी।' मुराओका भी तीन बच्चों के पिता हैं।

​देखें, इस कैंपेन का वीडियो...

Latest World News