1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. इंडोनेशिया: बाली में भूस्खलन से 12 लोगों की मौत, कई घर तबाह

इंडोनेशिया: बाली में भूस्खलन से 12 लोगों की मौत, कई घर तबाह

पर्यटकों के बीच लोकप्रिय इंडोनेशिया के बाली में भूस्खलन के कारण 12 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में बच्चे भी शामिल हैं। भूस्खलन के कारण कई घर तबाह हो गए।

Bali Landslide | AP Photo- India TV Hindi
Bali Landslide | AP Photo

जकार्ता: पर्यटकों के बीच लोकप्रिय इंडोनेशिया के बाली में भूस्खलन के कारण 12 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में बच्चे भी शामिल हैं। भूस्खलन के कारण कई घर तबाह हो गए। 

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

इंडोनेशिया की आपदा मोचन एजेंसी के प्रवक्ता सुतोपो पुरवो नुग्रोहो ने शुक्रवार को बताया कि भूस्खलन में बांग्ली जिले के पहाड़ी इलाकों में स्थित 3 गांव प्रभावित हुए। भूस्खलन की यह घटना क्षेत्र में निरंतर हो रही मूसलाधार बारिश के कारण हुई। मरने वालों में सोंगन गांव के 2 परिवार के सदस्यों में एक वर्षीय बच्चा, उसकी 7 वर्षीय बहन और उनकी मां शामिल है। 

आवन गांव में 4 और सुकावाना गांव में एक व्यक्ति की मौत हो गई। एजेंसी ने बताया कि बाली में भारी बारिश हो सकती है ऐसे में भूस्खलन एवं बाढ़ का अंदेशा भी है इसलिए लोगों को सचेत रहना चाहिए। सोंगन गांव में गंभीर रूप से जख्मी 2 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 2 अन्य को मामूली चोटंे आयी हैं तथा 5 घर मलबे में दब गए हैं।

Latest World News