1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन: भारी बारिश के कारण 19 की मौत, 12 लापता

चीन: भारी बारिश के कारण 19 की मौत, 12 लापता

चीन में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई और 12 लोग लापता हो गए।

china- India TV Hindi
china

बीजिंग: चीन में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई और 12 लोग लापता हो गए। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। दक्षिण पश्चिमी चीन के गुइझाउ में कल एक गांव में भारी भूस्खलन होने के कारण कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई जबकि एक दर्जन लोग अब भी लापता हैं।

बिजी के दाफांग काउंटी के पियानपो गांव में कल सुबह तकरीबन साढ़ पांच बजे भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन के बाद मलबे में 30 लोग दब गए। इसमें से सात लोगों को तो जीवित बाहर निकाल लिया गया लेकिन 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बचाव अभियान में 800 सैनिक और बचावकर्मी लगे थे।

एक अन्य हादसे में चीन के हुबेई प्रांत के वुहान शहर में भारी बारिश के कारण दीवार गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई। असैनिक मामलों के मंत्रालय के मुताबिक दक्षिणी चीन में 27 जून से भारी बारिश और तूफान के कारण कम से कम 34 लोग मारे गए हैं या लापता हैं। चीन में 11 प्रांत क्षेत्रों की हुबेई, शिंग्सु और झेजियांग समेत 133 काउंटी में बाढ़, भूस्खलन और कीचड बहने की घटनाएं हुई। इन घटनाओं के कारण 1,20,000 लोग विस्थापित हो गए जबकि 40,000 लोगों को सहायता की जरूरत है। इन घटनाओं में 3,600 घर ढह गए और 19,900 हेक्टेयर में लगी फसल बरबाद हो गई।

Latest World News