नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 2 दिन के बांग्लादेश के ऐतिहासिक दौरे पर ढाका पहुंचे। इस दौरे पर नरेंद्र मोदी शेख हसीना के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।
इन बातों पर बन सकती है सहमती :
- प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा के दौरान भूमि सीमा समझौता आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेगा साथ ही 20 समझौतों पर मुहर लग सकती है।
- इस दौरान विभिन्न समझौतों पर हस्ताक्षर होंगे जिसके बाद से बांग्लादेश के टीवी कार्यक्रम भारत में भी देखे जा सकेंगे।
- बांग्लादेश के विदेश मंत्री अब्दुल हसन महमूद अली ने कहा कि दोनों देश व्यापार और सीमा पर सुरक्षा बढ़ाने तथा मानव तस्करी रोकने के लिए कई समझौतों पर हस्ताक्षर करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम:
2.45 : पश्चिम बंगाल सीएम ममता बनर्जी से मुलाकात।
3.15 : मोदी, ममता बनर्जी बांग्लादेशी पीएम कोलकाता-ढाका-अगरतला, ढाका-गुवाहाटी-शिलांग बस सर्विस को झंडी दिखाई जाएंगे।
3.10 : लैंड बाउंड्री एग्रीमेंट के तहत जमीन की अदला-बदली समझौते पर हस्ताक्षर।
3.15 : पीएम ऑफिस शेर-ए-बांग्ला नगर में शेख हसीना के साथ मोदी की बातचीत।
5.10 : बांग्लादेशी पीएम ऑफिस में भारतीय डेलीगेशन के साथ मुलाकात।
6.05 : समझौतों को हस्तांरण।
6.25 : PMO से प्रेस स्टेटमेंट।
7.30 : विदेश सचिव एस जयशंकर द्वारा मीडिया ब्रीफिंग।
8.30 : प्रधानमंत्री शेख हसीना द्वारा मोदी के सम्मान में भोज।
Latest World News