1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. LoC पिज़्ज़ा खाओ, भारत-पाक प्यार बढ़ाओ

LoC पिज़्ज़ा खाओ, भारत-पाक प्यार बढ़ाओ

LoC यानी नियंत्रण रेखा पर इन दिनों भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बेहद बढ़ा हुआ है। उड़ी हमला और सर्जिकल स्ट्राइक के बाद तो ये अपने चरम पर पहुंच गया है। दोनों देशों में

LoC Pizza- India TV Hindi
LoC Pizza

LoC यानी नियंत्रण रेखा पर इन दिनों भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बेहद बढ़ा हुआ है। उड़ी हमला और सर्जिकल स्ट्राइक के बाद तो ये अपने चरम पर पहुंच गया है। दोनों देशों में काफी संख्या में ऐसे लोग हैं जो तनाव को कम करने के लिए युद्ध को ही एकमात्र विक्लप मानते हैं। लेकिन दोनों तरफ़ ऐसे भी लोग हैं जिनका भरोसा अमन-शांति से उठा नही है, वे मानते हैं कि युद्ध से कोई मसला हल नहीं हो सकता बल्कि इससे विनाश और सिर्फ विनाश ही होगा।

नफ़रत के ऐसे माहैल में पाकिस्तान के एक कैफ़े ने अमन के पैग़ाम का नायाब तरीक़ा ढूंढ़ निकाला है। कराची में 'सत्तार बक्श' नाम का कैफ़े मोहब्बत परोस रहा है। ये कैफ़े अपने ग्राहकों को स्पेशल पिज़्ज़ा खिला रहा है जिसका नाम है 'LoC पिज़्ज़ा।' ये पिज़्ज़ा आधा शाकाहरी और आधा मांसाहरी है। इसके ऊपर भारत और पाकिस्तान के झंडे भी लगे रहते हैं।

यही नहीं, ये कैफ़े दहशतगर्दी के ख़िलाफ़ भी लोगों को चेता रहा है और इसके लिए भी पिज़्ज़ा परोस रहा है जिसका नाम है 'दहशतगर्द स्पाइसी पिज़्ज़ा।' इसी तरह एक बर्गर का नाम है 'बेशर्म टॉपलेस बर्गर।'

कराची का यह कैफ़े अपनी रेसिपीज़ के लिए मशहूर है और अक़्सर इनके मौके पर फिट बैठने वाले नाम रखता है। कैफ़े का कहना है कि ऐसे समय में तनाव को कम करने के लिए हंसी-मज़ाक और खाना से बेहतर और कोई करीक़ा नहीं हो सकता। 

दिलचस्प बात ये है कि एलओसी पिज़्ज़े की बहुत मांग है। कैफ़े का कहना है यहां आने वाले ज़्यादातर लोग दोनों देशों के बीच शांति चाहते हैं।

कुछ दिन पहले कैफ़े ने सोशल मीडिया पर ट्वीट किया: 'बाबू भैया पेश है पैरोडी एक-दूसरे के लिए, आओ चिल करें, अगर आप मेरी तरफ हैं तो एल ओ सी पिज़्ज़ा का तुत्फ़ लें।' इसके बाद एलओसी पिज़्ज़ा सोशल मीडिया पर ट्रैंड करने लगा।

इस प्रशंसनीय कोशिश की दोनों देशों में ख़ूब तारीफ़ हो रही है। 

Latest World News