1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. नेपाल: दूसरे दिन भी जारी रहा मधेसियों का विरोध-प्रदर्शन, पुलिस के साथ झड़प

नेपाल: दूसरे दिन भी जारी रहा मधेसियों का विरोध-प्रदर्शन, पुलिस के साथ झड़प

काठमांडो: नेपाल के नए संविधान में और अधिकारों एवं प्रतिनिधित्व की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे मधेसियों और अन्य अल्पसंख्यक समूहों के प्रदर्शनकारियों की आज पुलिस के साथ झड़प हुई तथा उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय

Madhesi demonstration - India TV Hindi
Madhesi demonstration

काठमांडो: नेपाल के नए संविधान में और अधिकारों एवं प्रतिनिधित्व की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे मधेसियों और अन्य अल्पसंख्यक समूहों के प्रदर्शनकारियों की आज पुलिस के साथ झड़प हुई तथा उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय के निकट मुख्य सड़क को जाम कर दिया।

फिर से शुरू हुए प्रदर्शनों का आज दूसरा दिन था

यहां नए सिरे से आरंभ हुए प्रदर्शनों के दूसरे दिन करीब 1,000 प्रदर्शनकारी सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए प्रधाननमंत्री कार्यालय की ओर बढ़ रहे थे, हालांकि उन्हें पहले रोका गया। जब उन्होंने पुलिस अवरोधकों को रोकने की काशिश की तो पुलिस के साथ उनकी झड़प हो गई। प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठियां भांजी। पुलिस के साथ झड़प में तीन मधेसी कार्यकर्ताओं को मामूली चोटें आईं। सात मधेसी राजनीतिक पार्टियों और 22 अन्य समूहों के प्रतिनिधि मोर्चा फेडरल अलायांस ने यह जानकारी दी।

सरकार ने तैनात किए सैकड़ों दंगा रोधी पुलिसकर्मी

सिंह दरबार सचिवालय परिसर के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई। यहीं पर प्रधानमंत्री कार्यालय और सरकारी दफ्तर हैं। इलाके में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सैकड़ों दंगा रोधी पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। फेडरल अलायंस के प्रवक्ता परशुराम तमांग ने कहा कि पुलिसकर्मियों ने सैकड़ों नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को रोका तथा उनसे अनावश्यक रूप से पूछताछ की, झंडे जब्त कर लिए और उनकी तलाशी ली।

Latest World News