1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. मालदीव में तुरंत प्रभाव से हटाई इमरजेंसी

मालदीव में तुरंत प्रभाव से हटाई इमरजेंसी

माले: मालदीव में मंगलवार को आपातकाल हटा लिया गया। देश में एक हफ्ते ही आपातकाल लगा रहा। हवीरू न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, देश में 4 नवंबर को आपातकाल लगाया गया था। राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन

मालदीव में इमरजेंसी...- India TV Hindi
मालदीव में इमरजेंसी समाप्त

माले: मालदीव में मंगलवार को आपातकाल हटा लिया गया। देश में एक हफ्ते ही आपातकाल लगा रहा। हवीरू न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, देश में 4 नवंबर को आपातकाल लगाया गया था। राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन की नौका में विस्फोट और देश में हथियारों का जखीरा मिलने के बाद आपातकाल लगाया गया था।

सरकार ने कहा था कि जैसे ही हालात सामान्य होंगे, आपातकाल हटा लिया जाएगा। एक संवाददाता सम्मेलन में महान्यायवादी मोहम्मद आनिल ने देश में मंगलवार शाम 5 बजे से आपातकाल हटाए जाने की पुष्टि की।

राष्ट्रपति ने एक बयान में कहा है कि सुरक्षा बलों ने उन्हें आश्वस्त किया है कि देश में लोगों की सुरक्षा को खतरा नहीं है। नौका विस्फोट मामले की जांच में भी काफी प्रगति हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि मालदीव के विदेशी सहयोगियों ने भी आपातकाल हटाने और संविधान में मौजूद अधिकारों को बहाल करने का आग्रह किया था।

महान्यायवादी ने कहा, "मालदीव के पर्यटन और अर्थव्यवस्था पर विपरीत असर पड़ने की आशंका को देखते हुए राष्ट्रपति यामीन ने आपातकाल हटाने का फैसला किया है।" देश के पर्यटन उद्योग को हाल में तगड़ा झटका लगा है। सुरक्षा कारणों से कई पर्यटकों ने मालदीव आना टाल दिया है।

बता दे कि अमेरिका, ब्रिटेन, यूरोपीय संघ, श्रीलंका, राष्ट्रमंडल ने आपातकाल लगाए जाने की निंदा की थी।

Latest World News