1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. माली: होटल में बंदूकधारियों ने 27 लोगों की हत्या की, 20 भारतीय बचाए गए

माली: होटल में बंदूकधारियों ने 27 लोगों की हत्या की, 20 भारतीय बचाए गए

बमाको: माली की राजधानी बमाको में लक्जरी होटल रेडिसन ब्लू पर धावा बोलकर बंदूकधारियों ने 170 मेहमानों एवं कर्मचारियों को बंधक बना लिया और इनमें से कम से कम 27 लोगों की हत्या कर दी।

माली: होटल में...- India TV Hindi
माली: होटल में बंदूकधारियों ने 27 लोगों की हत्या की

बमाको: माली की राजधानी बमाको में लक्जरी होटल रेडिसन ब्लू पर धावा बोलकर बंदूकधारियों ने 170 मेहमानों एवं कर्मचारियों को बंधक बना लिया और इनमें से कम से कम 27 लोगों की हत्या कर दी। बंधकों में 20 भारतीय भी शामिल थे जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

संयुक्त राष्ट्र के एक अधिकारी ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर कहा कि शुरूआती खबरों से संकेत मिलते हैं कि 27 लोग मारे गए हैं।

इसके पहले सुरक्षा मंत्री ने बंधक संकट खत्म होने की घोषणा करते हुए बताया कि दो बंदूकधारियों को मार गिराया गया है।

होटल पर बंदूकधारियों ने करीब नौ घंटे तक कब्जा जमाए रखा और वे अत्याधुनिक हथियारों से गोलीबारी करते रहे। सुरक्षा मंत्री सलीफ त्राओरे ने ऐलान किया कि बंधक संकट के खत्म हो गया है और सुरक्षा बलों ने दो बंदूकधारियों को मार गिराया गया।

त्राओरे ने संवाददाताओं से कहा, फिलहाल बंदूकधारियों के कब्जे में कोई बंधक नहीं है और सुरक्षा बल हमलावरों का पता लगा रहे हैं।

बीबीसी की एक खबर के अनुसार अल कायदा और उससे जुड़े एक संगठन ने दावा किया कि उन्होंने इस हमले को अंजाम दिया है।

एक सूत्र ने बताया कि पड़ोसी देश बुरकिना फासो से फ्रांस के विशेष सुरक्षा बल भी होटल पहुंचे और अभियान में शामिल हैं।
पेरिस में आतंकी हमलों के एक सप्ताह बाद यह घटना घटी है।

इस बीच संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की...मून ने माली में हुए आतंकवादी हमले की निंदा की और कहा कि यह हमला ऐसे समय हुआ जब युद्धग्रस्त देश में शांति प्रक्रिया में अच्छी प्रगति हो रही है।

Latest World News