1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाक: बाल पोर्नोग्राफी चलाने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

पाक: बाल पोर्नोग्राफी चलाने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

ऑनलाइन अंतरराष्ट्रीय बाल पोर्नोग्राफी गिरोह चलाने के आरोप में 45 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। इस व्यक्ति ने करीब 25 बच्चों को कम्प्यूटर शिक्षा देने के बहाने साजिश का शिकार बनाया।

man arrested for charging child pornography- India TV Hindi
man arrested for charging child pornography

लाहौर: ऑनलाइन अंतरराष्ट्रीय बाल पोर्नोग्राफी गिरोह चलाने के आरोप में 45 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। इस व्यक्ति ने करीब 25 बच्चों को कम्प्यूटर शिक्षा देने के बहाने साजिश का शिकार बनाया। अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि देश में यह अपने तरीके का पहला मामला है। संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) की लाहौर साइबर शाखा के प्रमुख शाहिद हसन ने कहा, हमने सदत आमीन (45) को पंजाब प्रांत के सरगोधा जिले से इंटरनेट पर बाल पोर्नोग्राफी की बिक्री करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि एफआईए नॉर्वे दूतावास से पत्र मिलने के बाद यह कदम उठाया। पत्र में उनकी पुलिस द्वारा बाल पोर्नोग्राफी से जुड़े जेम्स लिंडस्टोन को गिरफ्तार करने और पाकिस्तान में आमीन के उसका साथी होने का उल्लेख था। एफआईए के अधिकारी ने कहा, नॉर्वे दूतावास की ओर से मुहैया कराई गई जानकारी के आधार पर हमने आमिन का पता लगाया। एफआईए द्वारा देश में उजागर किया गया इस तरह का यह अपने आप में पहला मामला है।

अधिकारी ने बताया कि संदिग्ध पिछले कुछ सालों से नॉर्वे और स्वीडन में बाल पोर्नोग्राफी से जुड़ी सामग्री की ऑनलाइन बिक्री कर रहा था। एफआईए ने बताया कि संदिग्ध इंजीनियरिंग स्नातक और एक अच्छा हैकर है। उन्होंने कह, विस्तृत जांच की जा रही है और हम क्रूर मामले में लिप्त व्यक्ति का खुलासा जरूर करेंगे।

Latest World News