ल्हासा: नेपाल में शनिवार सुबह आए भूकंप के कारण तिब्बत के विभिन्न हिस्सों में कई मकान धराशायी हो गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 8.1 मापी गई। किरॉन्ग काउंटी के प्रमुख हू हॉन्ग ने कहा कि नेपाल की सीमा से लगे किरॉन्ग काउंटी में कई मकान धराशायी हो गए और किरॉन्ग तथा ड्राम काउंटी में संचार सेवा भी बाधित हो गई है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की एक रपट के मुताबिक, ल्हासा तथा शिगत्से शहर में भूकंप के झटके महसूस किए गए।
भूकंप का केंद्र नेपाल की राजधानी से 75 किलोमीटर उत्तर पश्चिम में स्थित लामजंग में था।
अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.5 थी।
सीईएनसी ने कहा कि नेपाल में आए भूकंप के 12 मिनट के बाद दक्षिण-पश्चिम चीन के किजियांग जिले के चोंगकिंग में 3.1 तीव्रता का भूंकप आया। भूकंप का केंद्र 28.2 डिग्री उत्तरी अक्षांस तथा 84.7 डिग्री पूर्वी देशांतर पर पृथ्वी से 31 किलोमीटर की गहराई में था।
भूकंप के झटके भारत, पाकिस्तान व बांग्लादेश में भी महसूस किए गए।
Latest World News