1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. नेपाल में भारतीय दूतावास ने कहा, किसी ने नहीं फूंका हमारा वाहन

नेपाल में भारतीय दूतावास ने कहा, किसी ने नहीं फूंका हमारा वाहन

काठमांडू: नेपाल में भारतीय दूतावास ने आज इन खबरों का खंडन किया कि कुछ राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने उनके एक वाहन को आग के हवाले कर दिया। काठमांडो में भारतीय दूतावास ने ट्वीट किया,

भारतीय दूतावास ने कहा,...- India TV Hindi
भारतीय दूतावास ने कहा, किसी ने नहीं फूंका हमारा वाहन

काठमांडू: नेपाल में भारतीय दूतावास ने आज इन खबरों का खंडन किया कि कुछ राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने उनके एक वाहन को आग के हवाले कर दिया। काठमांडो में भारतीय दूतावास ने ट्वीट किया, काठमांडो में भारतीय दूतावास के एक कर्मचारी के निजी वाहन में आज तकनीकी खराबी के कारण दुर्घटनावश आग लग गयी, इसमें कोई हताहत नहीं हुआ।

इससे पहले, द हिमालयन टाइम्स ने खबर दी थी कि नेत्र बिक्रम चंद के नेतृत्व वाली सीपीएन-माओवादी के कार्यकर्ताओं ने वाहन जलाने का दावा किया है। इसके अनुसार नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के सदस्यों ने शनिवार को कहा कि उन्होंने भारतीय दूतावास के एक वाहन यहां आग लगा दी है। पार्टी के सदस्यों का कहना है कि उन्होंने भारत से नेपाल आने वाले खाद्य सामानों और अन्य आवश्यक उपभोक्ता वस्तुओं की आपूर्ति बाधित करने के लिए की गई नाकेबंदी के विरोध में वाहन में आग लगाई है और उसकी खिड़की के शीशी तोड़ दिए हैं।

जिस वाहन में आग लगाई गई, वह यहां भारतीय दूतावास के परिसर में खड़ा था और उसमें कोई भी सवार नहीं था। भारतीय दूतावास का कहना है कि यह वाहन उसके एक कर्मचारी का है। दूतावास के अधिकारियों और पुलिस दोनों ने नेत्रा बिक्रम चंद के नेतृत्व वाले सीपीएन-माओवादी के इस दावे को खारिज कर दिया है, और कहा कि वाहन में किसी तकनीकी गड़बड़ी की वजह से आग लग गई थी। सीपीएन-माओवादी ने भारत की नाकेबंदी के विरोध में रविवार को नेपाल बंद का आह्वान कर रखा है।

Latest World News