1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरियम को गिरफ्तार किया गया

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरियम को गिरफ्तार किया गया

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Maryam Nawaz | AP File Photo- India TV Hindi
Maryam Nawaz | AP File Photo

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज को गिरफ्तार कर लिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मरियम को लाहौर में स्थित कोट लखपत जेल के बाहर NAB द्वारा गिरफ्तार किया गया। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान मुस्लीम लीग की नेता मरियम अपने पिता से मिलने जेल गई थीं। उनके पिता नवाज शरीफ कोट लखपत जेल में पिछले कई महीनों से बंद हैं।

मरियम नवाज को आज चौधरी शुगर मिल्स केस में NAB के सामने हाजिर होने के लिए नोटिस भेजा गया था। हालांकि मरियम ने नोटिस को नजरंदाज कर दिया और NAB के सामने हाजिर होने की बजाय अपने पिता से मिलने जेल पहुंच गईं।

कुछ दिन पहले मरियम ने कहा था, 'उनके परिवार के कारोबार के बारे में कई बार प्रश्न किए जा चुके हैं और उनका उत्तर भी असंख्य बार दिया जा चुका है। एजेंडे पर चल रहे जेआईटी को कुछ नहीं मिला है। लेकिन चूंकि एनएबी को परेशान करने और पीड़ित करने के हथियार के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है इसलिए बकवास जारी हैं।'

Latest World News